ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करने में समझती है भाजपा अपना हक: विनोद कुमार प्रजापति 

लोकसभा चुनाव से भयभीत थी भाजपा:सूर्य नारायण सिंह 

जौनपुर। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी के लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी जौनपुर जिले एवं विधानसभाओ के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर किये। 
जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में पार्टी के समस्त कार्यकर्ता जनपद के अंबेडकर तिराहा पर स्थित भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किए। वही विधानसभा शाहगंज में विनोद कुमार प्रजापति जिला महासचिव जौनपुर की अध्यक्षता में भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिठाई खिलाकर एक दूसरे को खुशी जाहिर की!
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, अतुल कुमार तिवारी, रिजवान अहमद, आशुतोष मौर्या, राजेंद्र सिंह, अमित विश्वकर्मा, आभूषण अहमद जी विकास अग्रहरि सूरज गौतम दीपक तिवारी शशि रजक पिंटू जिला कार्यकारिणी सदस्य सशीधर चौहान, श्याम लाल पटेल, धर्मेन्द्र कुमार, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमर बहादुर, आदित्य कुमार, शशि सोनी, विशाल यादव, अरविन्द यादव, नगर अध्यक्ष इस्लाम खान, मो. साजिद, विनोद यादव इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हुए। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को माननीय सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर हम सभी बहुत खुश हैं। और आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा बनाए गए संविधान की जीत हुई है और हमें विश्वास है हम सभी के लोकप्रिय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जल्द बाहर होंगे। वही उत्तर अवसर पर जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने कहा कि भाजपा की नीतियों को आम जनमानस पहचान चुकी है आने वाले विधानसभा में धूल चटाएगी। बेरोजगारी शिक्षा चरम पर है परंतु सत्ता पक्ष मात्र ईडी सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top