जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने जयघोष के साथ बाइक रैली किया रवाना

शिव कुमार प्रजापति 
शाहगंज जौनपुर ।हर घर तिरंगा यात्रा बाइक रैली का शुभारंभ विधानसभा शाहगंज में भाजपा ने प्रारंभ किया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह की उपस्थिति में शाहगंज नगर में बाइक रैली भारत माता की जय जय हो उसके साथ नगर भ्रमण की। भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को मां भारती की जय घोष के साथ शाहगंज नगर में राष्ट्र प्रेम का संदेश लेकर नगर गांव गली मोहल्ले बाइक रैली निकाल कर भारत माता की जय जय घोष के साथ जागरूक किया। हर घर तिरंगा यात्रा बाइक रैली युवा मोर्चा के नेतृत्व में आरंभ हुआ। आजमगढ़ रोड स्थित एक पैलेस से भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विवेकानंद तिराहा जेसीस चौक, घास मंडी, एराकियाना विवेकानंद तिराहा, सहित नगर के तमाम मार्गो से होकर अपने गन्तव्य पर समाप्त हुआ। जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी श्री संतोष सिंह जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, ब्लाक प्रमुख विजय सिंह विद्यार्थी, उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा, भीम सिंह वंश बहादुर, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री सर्वेस चौरसिया, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम चौरसिया, धीरज पाटिल, घनश्याम जायसवाल, मनोज पांडेय विनय सिंह कालीचरण जायसवाल धर्मेंद्र सिंह देवी प्रसाद चौरसिया सभासद सिकंदर साहू राज कपूर विक्की सहित तमाम जनमानस नगर वासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top