रिपोर्ट लालचंद प्रजापति 

पूर्व सांसद स्व फूलन देवी की जयंती पर किया गया याद –

भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान दोनों अर्थहीन होते जा रहे -डॉ मानसिंह यादव
सपा कार्यालय में हुई संविधान मान स्तम्भ की स्थापना-
पूर्व सांसद स्व फूलन देवी की जयंती पर किया गया याद –
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में आज “संविधान मान स्तम्भ “की स्थापना की गई। बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने अपने सम्बोधन में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश में जबसे भाजपा की सत्ता आई है देश में लोकतंत्र और संविधान अर्थ हीन हो चुके हैं। भाजपा सरकार में आये दिन लोकतंत्र और संविधान दोनों की उपेक्षा कर मनमानी और तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए आम आदमी के अधिकारों का हनन कर रही हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार का दबाव किसी से छुपा नहीं हैं। विपक्षी दलों के नेताओं पर सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर जिस तरह से उन्हें जेल में बंद किया जा रहा हैं, छोटे मोटे मामले में लोंगो का घर गिराया जा रहा है, आरक्षण को निजीकरण एवं आउट सोर्सिंग के माध्यम से ख़त्म करने की साजिश की जा रही है इससे लोकतंत्र और संविधान दोनों का मखौल उड़ाया जा रहा है।
 सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा की सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश के पार्टी कार्यालयों में
संविधान मान स्तम्भ की स्थापना की जा रही है जो पार्टी कार्यकर्ताओं को संविधान और पीडीए की मजबूती के लिये संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।
   पूर्व सांसद स्व फूलन देवी को अत्याचार, शोषण के खिलाफ संघर्ष करने वाली नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये गाँव गाँव में गोष्ठीयां आयोजित की जाएंगी। स्व फूलन देवी को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
   कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्र गान हुआ तत्पश्चात समाजवादी गीत बजाया गया।मुख्य अतिथि डॉ मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पूलाल निषाद सहित पार्टी के नेताओं ने “स्तम्भ “का अनावरण किया जिसे लाल कपड़े से ढका गया था। अनावरण के पश्चात् संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान की रक्षा और उस पर चलने का संकल्प लिया गया।
  पूर्व सांसद स्व फूलन देवी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने नमन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पूलाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, संदीप पटेल पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायक गण मुजतबा सिद्दीकी, सत्यवीर मुन्ना, बासुदेव यादव,कमल सिंह यादव, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति यादव,अमर नाथ सिंह मौर्य,रामसुमेर पाल, जगदीश यादव, रविन्द्र यादव, राजू पासी, राम मिलन यादव, महबूब उस्मानी, वजीर खां, दान बहादुर मधुर, आर एन यादव, दूध नाथ पटेल, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, खिन्नी लाल पासी, जीतलाल पासी, कुलदीप यादव, जय शंकर भारतीय, राम देव निडर, सुषमा पासी, मुलायम यादव,डॉ आकाश यादव,आसुतोष तिवारी, कमलेश गुप्ता, राज बहादुर यादव, डॉ प्रेम चंद्र कुशवाहा,पप्पू इजराइल, संतलाल वर्मा, संदीप विश्व कर्मा, सुमित विश्वकर्मा, मोहित यादव, विमल किशोर बिन्द, ननकेश यादव, राम अवध पाल, शकील इस्माइल, रंजीत सोनकर, बृज लाल यादव, कृपा शंकर बिन्द, कल्लू यादव, नाटे चौधरी, कृष्ण कुमार उर्फ़ बच्चा, बी डी निषाद,बेला सिंह, कृष्ण राज, गोपाल श्रीवास्तव, पद्मा यादव, जीतराज हेला, सुशील यादव, ननकू प्रजापति, जीतलाल पासी, संदीप कटका,अतर सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top