रिपोर्ट लालचंद प्रजापति 

सपा प्रदेश अध्यक्ष का विधानसभा करछना में जोरदार स्वागत
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मा. श्याम लाल पाल जी का यमुनापार के विधानसभा क्षेत्र करछना में जोरदार स्वागत किया गया। करछना विधानसभा क्षेत्र के संडवा पुलिस चौकी चौराहे पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह यादव, नगर निगम पार्षद प्रेम शंकर यादव, वरिष्ठ सपा नेता शिव प्रसाद यादव, लालचंद यादव, रामसेन यादव के साथ जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, राकेश यादव एडवोकेट, महेंद्र सरोज, प्रदीप निषाद आदि की अगुवाई में पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। रामपुर चौराहे पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष करछना ननकेश बाबू, जिला कोषाध्यक्ष केशव प्रसाद विश्वकर्मा, कन्हैया लाल पाल, राजू पाल, भोला पाल, अखिलेश पटेल, प्रकाश विश्वकर्मा, धुरपति कोल, डॉ विजय यादव, डॉ गुलाम मुस्तफा, डॉ अफजल सिद्दीकी आदि कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिन्दाबाद, समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद, नेता जी अमर रहे, रेवती रमण सिंह जिन्दाबाद, उज्ज्जवल रमण सिंह जिन्दाबाद के नारे के साथ मुंह मिठाकर स्वागत कर कारवां आगे बढ़ता गया। मुंगारी चौराहे पर बाबा यादव, संदीप विश्वकर्मा, बड़कऊ यादव, नेब्बूलाल, श्याम जी, बीरचंद, राजेंद्र यादव तथा पचदेवरा में राजू पासी, महेंद्र यादव, पुष्पराज, लाल जी पाल, भोगाई सिंह यादव, नसीम अंसारी पूर्व प्रधान, रिजवान अहमद, शेर अली, महमूद गांधी, गुलाम रसूल सहित सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। ग्राम गंधियाव में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, बासदेव यादव, सनी, श्यामाचरण, श्रीपति पाल, घनश्याम यादव पूर्व प्रधान, शीतला प्रसाद, अरुण यादव तथा मर्दापुर स्थित प्रकाश अस्पताल में जिला पंचायत डॉ विजय बाबू ने चांदी का मुकुट पहनाकर तथा कन्हैया लाल यादव ने गदा भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर राजकुमार यादव, मंगला प्रसाद पाल, राजेश्वर पाण्डेय, छोटेलाल शर्मा, लल्लन यादव, मोहन लाल यादव , राजकरन यादव, उमेश यादव, कमलेश पुष्कर, मुखिया यादव, लाल बहादुर पाल एवं कई प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top