शिव कुमार प्रजापति ✍️
जौनपुर। शाहगंज नगर में स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर पोखरे पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली महोत्सव का आयोजन देव दीपावली समिति शाहगंज द्वारा किया गया है। जिसमें नगर क्षेत्र के एवं बाहर के बच्चे रंगोली प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश आम जनमानस को देंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी अक्षत अग्रहरि ने बताया कि सोमवार को दोपहर तक  कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाला हर छात्र युवा कलाकार अपना रजिस्ट्रेशन करा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए मंदिर पर स्थित पोखरे पर आम जनमानस द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रकाश का संदेश दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top