प्रयागराज परिष्कृत संस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान प्रयागराज द्वारा अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्यांगना (सुप्रिया सिंह रावत )का सम्मान समारोह व मेरी माटी मेरा देश लोक रंग के साथ कल 19 अगस्त 2023 को दोपहर प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू हुई। अतिथि के रूप में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित उदय चंद्र परदेशी ने कहा कि लोक कला भारत की पारंपरिक संस्कार से जुड़ी है। लोक कला को मजबूत करने के लिए आम जनमानस को जोड़ना है। मौके पर मौजूद संस्कार भारती की कल्पना सहाय ने कहा कि सुप्रिया ने बहुत कड़ी मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुंभ नगरी प्रयागराज की पहचान बनाई है। ढेढ़िया लोक नृत्य के बारे में कहा कि उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र ढेढ़िया में दीपक रखकर भाई की नजर उतारी जाती है।वित्त मंत्रालय के आमंत्रण पर उत्तरी अफ्रीका के देश ट्यूनीशिया के 10 जिलों में ढेढ़िया लोक नृत्य अपने ग्रुप के साथ प्रस्तुत करके सुप्रिया सिंह रावत ने जलवा बिखेरा। भारत देश का प्रतिनिधित्व करके परचम लहराते हुए कुंभ नगरी प्रयागराज को भी गौरवान्वित किया।

 सुप्रिया का कहना है कि तिरंगे का प्रतिनिधित्व करना हर हिंदुस्तानी का सपना होता है। उनके ढेढ़िया लोक नृत्य समूह में रंगोली, अनुश्री ,मधुरिमा, कनिष्का ,प्राची आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया था। शुक्रिया इससे पहले ( वंदे मातरम )जैसे बड़े आयोजन में प्रतिभा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना पा चुकी है।

सुप्रिया के ढेढ़िया लोक नृत्य सिर पर दीपों से प्रज्वलित कर कलशो को सजा कर किये जाने वाले ढेड़िया लोकनृत्य के शिरकत की दीवानगी इन दिनों सात समुंदर पर ट्यूनीशिया में भी छाई है।

रिपोर्ट पूनम चौरसिया 

एक टिप्पणी भेजें

 
Top