रिपोर्ट पदमाकर पाठक


अभिभावक महासंघ ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया

आजमगढ़। शहर के रैदोपुर स्थित मंदिर पर चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ ने किया हवन-पूजन। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर पूरे देश भर में जगह-जगह मंदिरों में और स्कूलों में प्रार्थना किया जा रहा है, चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग करें, इसी कड़ी में रैदोपुर स्थित मंदिर पर उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया, इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियो ने ईश्वर से प्रार्थना किया है कि चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चंद्रमा पर उतरे जिससे भारत का नाम पूरे देश में जाना जाए, कहा कि चन्द्रयान अपने मकसद में सफल हो ताकि हमारे भारत का विश्व में नाम हो।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top