भारतीय समता समाज पार्टी के पहले सभासद बने अरविन्द प्रजापति


वर्षो के संघर्ष के बाद कई चुनाव लड़ने के बाद इस बार नगर निकाय चुनाव में भारतीय समता समाज पार्टी ने नगर पंचायत कजगांव वार्ड संख्या 2 रामपुर से अरविन्द प्रजापति जी एक वोट से जीत हासिल करके पार्टी का नाम रौशन किए है।पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रजापति,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र चौधरी जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार प्रजापति के साथ उनके आवास पर पहुंच कर उनका सम्मान किया और अपने कार्यकाल में जनता की सेवा करने को कहा,जिससे भविष्य में हम अपने कार्यकर्ताओं को संसद भवन पहुंचा सके,अरविंद जी ने अपनी जीत का श्रेय अपने नगर के लोगो और अपने जुझारू कार्यकर्ताओं को दिया और बधाई देने आए सभी शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहिंद्र कुमार, अम्बिका प्रजापति  का आभार व्यक्त किया बधाई देने आए सभी को धन्यवाद दिया।और विश्वास दिलाया कि भविष्य में हम सभी के लिए सेवा,सुरक्षा, की व्यवस्था करेंगे ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे। साथ में उपस्थित थे, अमरजीत प्रजापति, रोहन राज मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वाराणसी, ओम प्रकाश,राजकुमार,जयप्रकाश,मोहित, चेतमन,शुभम,रोहित जी के साथ कई क्षेत्र वाशी के साथ,

एक टिप्पणी भेजें

 
Top