संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर दस विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

प्रयागराज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 101वें एपिसोड को छात्र-छात्राओं शिक्षिकाओं व उनके अभिभावकों तक पहुंचाने के लिए आज सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज द्वारा पी.डी.एम. कॉन्वेंट स्कूल राधानगर कालोनी दारागंज में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 11-00 बजे से मन की बात रेडियो प्रसारण संगोष्ठी व्याख्यान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मन की बात रेडियो प्रसारण को ध्यान से सुना और समझा।
 मन की बात कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य खुशबू प्रजापति व शिक्षिका पुष्पा सिंह रेनू शर्मा दीपिका प्रजापति आकांक्षा निषाद कोमल यादव मीरा शुक्ला संगीता निषाद तथा नेहरू युवा केन्द्र के निर्मलकांत पाण्डेय प्रमोद कुमार सहित अभिभावकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निर्मलकांत पाण्डेय ने कहा कि 101 नंबर भारतीय संस्कृति में बहुत ही शुभ माना जाता है। यह अद्भुत संयोग है कि आज ही के दिन 101 वें मन की बात, संसद की नई इमारत का शुभारंभ और स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती है।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज के वरिष्ठ सहायक राम मूरत द्वारा मन की बात पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संचालित की गयी। प्रतियोगिता के विजेता शिवम प्रजापति तमन्ना दीपशिका शिवांगी निधि यादव आयूषी सोनी शर्मा नैतिक यादव अंश भारतीय तथा नव्या यादव को केन्द्रीय संचार ब्यूरो की ओर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से राम मूरत द्वारा प्रधानाचार्य खुशबू प्रजापति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचाल राम मूरत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को न्यू इंडिया समाचार तथा प्रचार साहित्य उपलब्ध कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top