राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश जल्द ग्राम प्रधानो को समस्याओ से निजात दिलाने बड़े आंदोलन का करेगा एलान
आज लखनऊ के गांधी भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई जिसमे प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित शर्मा कहा की जल्द ही संघठन ग्राम प्रधानो की समस्याओ व पीड़ा को लेकर एक बड़े आंदोलन का एलान करेगा जिसके लिए सभी ग्राम प्रधानो को एकजुटता दिखानी होगी आंदोलन की तिथि की घोषणा जल्द ही घोषित कर दी जायेगी फिलहाल कल दिनांक 4 फरवरी को पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का कोई भी धरना प्रस्तावित नहीं है। केवल कुछ लोग प्रधानों की लड़ाई को कमजोर करने के लिए अलग से धरने का आयोजन कर रहे हैं तथा प्रधान संगठन के नाम पर प्रधानों को गुमराह कर रहे हैं अतः आप सभी से अनुरोध है कि कल के धरने में भाग न लें। तथा आगे संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में एकजुटता दिखाने का संकल्प लें।
निवेदक
डॉ ललित शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन
श्रीराम यादव
जिलाध्यक्ष आजमगढ
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश
जाहिद खान
जिला मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश
जनपद आजमगढ़
आजमगढ़ से पदमाकर पाठक
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें