पशुओं का वध करके मांस बेचने वाले एक अभियुक्त 30 किलो ग्राम गोमांस, मांस काटने का चापड़ व तौलने के उपकरण सहित किया गया गिरफ्तार


1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 27.01.2023 को उ0नि0 कुलदीप सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़ के द्वारा बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0- 0043/23 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 4/25 आयुध अधिनियम बनाम मो0 जकी अंसारी पुत्र मुंशी जोखू निवासी असगड़ा मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ व अन्य नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया है।
2. गिरफ्तारी का विवरण – प्राप्त सूचनानुसार थाना निजामाबाद के उ0नि0 मय हमराही कर्म0गण के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित/ वारन्टी व रोकथाम जुर्म जरायम में सीहीपुर में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि ग्राम असगड़ा मुश्तफाबाद में नसीबुल्ला के हाते में कुछ लोग गोमांश बेच रहे है जल्दी किया जाय तो उन्हे पकड़ा जा सकता है कि मुखबीर की सूचना पर विश्वाश कर हमराही गण साथ लेकर पुलिस वाले हाते के दरवाजे के पास पहुचे तो देखा कि कुछ लोग बैठे हुए है तथा गोमांस को ठीहा पर रखकर काटकर पन्नी में पैक कर रहे थे कि पुलिस वालो को देखकर भागने लगे कि हिकमत अमली से हमराही कर्म0गण के मदद से एक ब्यक्ति को पकड़ लिया गया अन्य ब्यक्ति हाते का दिवाल फादकर अंधेरे का लाभ पाकर भाग गये पकड़े गये ब्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम मो0 जकी अंसारी पुत्र मुंशी जोखू निवासी असगड़ा मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ उम्र करीब 51 वर्ष बताया भागने वाले ब्यक्तियो के बारे में पुछा गया तो बता रहा है कि साहब मै उन लोगो का नाम पता नहीं जानता हूँ जामा तलाशी ली गयी तो दाहिने हाथ से पकड़ी गयी एक अदद चापड़ तथा पास में रखी हुई एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू एक अदद लकड़ी का ठीहा व मांस को प्रवहण हेतु रखी गयी बिखरी हुई पन्निया प्लास्टिक की एक बोरा मे लगभग 30 किलो गोमांस मिला जिसे कब्जा पुलिल में लिया गया अभियुक्त मो0 जकी अंसारी उपरोक्त का यह कृत्य अन्तर्गत 3/5/8 गोबध निवारण अधि0 व धारा 4/25 Arms Act का अपराध का बोध कराते हुए अभियुक्त मो0 जकी अंसारी उपरोक्त को कल दिनांक 27.01.2023 को समय 20.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । बरामदशुदा माल के सिलसिले विधिक कार्यवाही हेतु पशु चिकित्साधिकारी को लिखित सूचना देकर नमूना तैयार कर शेष गोंमांश को एक गढ्ढें में दबवाया गया । तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया गया। 
3.पंजीकृत अभियोग - मु0अ0सं0- 0043/23 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना निजामाबाद आजमगढ़
4. गिरफ्तार अभियुक्त-   
1. मो0 जकी अंसारी पुत्र मुंशी जोखू निवासी असगड़ा मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
5.बरामदगी- गोमांस 30 किलोग्राम गौ मांस व मांस काटने व तौलने के उपकरण  
6. आपराधिक इतिहास- उपरोक्त           
गिरफ्तार करने वाली टीम- 
1.उ0नि0 कुलदीप सिंह थाना निजामाबाद, आमजगढ
2. हे0का0 अवधनाथ यादव थाना निजामाबाद, आमजगढ
2. हे0का0दिनेश यादव थाना निजामाबाद, आमजगढ
3. हे0का0 जयहिन्द यादव थाना निजामाबाद, आमजगढ
4. का0 कृष्ण कुमार यादव थाना निजामाबाद, आमजगढ
                                                                           आजमगढ़ निजामाबाद से सरफराज अहमद 

एक टिप्पणी भेजें

 
Top