एजुकेशन : CA Final Topper 2022 : ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आइसीएआइ) ने नवंबर 2022 सेशन के लिए आयोजित की गई चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। संस्थान द्वारा सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2022 और सीए इंटर रिजल्ट नवंबर 2022 की घोषणा आज यानि सोमवार, 10 जनवरी 2023 को की गई। इसके साथ ही, आइसीएआइ ने सीए फाइनल रिजल्ट 2022 और सीए इंटर रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, icaiexam.icai.org पर एक्टिव कर दिए हैं। 

आइसीएआइ ने इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्सेस की नवंबर 2022 परीक्षा के लिए नतीजों की घोषणा के साथ ही साथ इन परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के आधार पर उनके प्राप्तांक भी जारी किए। साथ ही, प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीए फाइनल रिजल्ट 2022 में दिल्ली के हर्ष चौधरी ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। हर्ष चौधरी ने सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2022 में 800 में से 618 अंक प्राप्त किए और उनके प्राप्तांकों का प्रतिशत 77.25 फीसदी रहा। हर्ष चौधरी का सीए फाइनल नवंबर 2022 परीक्षाओं में रोल नंबर 124660 रहा।
दूसरी तरफ, बात करें अगर सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2022 के अन्य अधिकतम प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं की तो इस सूची में शिखा जैन, राम्याश्री और मानसी अग्रवाल के नाम भी शामिल हैं। इंदौर की रहने वाली शिक्षा जैन और मंगलूरू की राम्याश्री दोनों 617 अंकों (77.13 फीसदी) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार, नई दिल्ली की ही मानसी अग्रवाल 618 अंकों (76.63 फीसदी) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top