संगम की रेती पर बुधवार से दस दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम चलो मन गंगा यमुना तीर का आगाज होगा I यह लोकधमर्मी उत्सव अपनी माटी, परिपाटी, लोक संस्कृति, संस्कार एवं वाद्य यंत्र के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से परिचित कराता है I उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज की ओर से बुधवार से जवाहर लाल नेहरू रोड  परेड ग्राउंड, सेक्टर-2 में भव्य पंडाल के मंच पर कलाकारों के द्वारा लोक कलाओं का इंद्रधनुषीय रंग बिखेरगा। 
            केंद्र के इस प्रतिष्टित सांस्कृतिक मंच से देश के नामचीन कलाकार अपने सुरों की सरिता प्रवाहित करेंगे। वही  नटुआ, पश्चिम बंगाल, लाई हरौबा,  मणिपुर,तेरहताली, राजस्थान, थांग्टा स्टिक, मणिपुर, सिंधीछम लोकनृत्य सिक्किम एवं कथा रघुनाथ की कार्यक्रम के साथ कवि सम्मेलन व मुशायरा इस लोक उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे।
                                                 

एक टिप्पणी भेजें

 
Top