आप चुनावी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
शाहगंज जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद शाहगंज में आम आदमी पार्टी के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। टीम बनाकर घर घर जाकर जन समस्या को सुनना, समाधान कराना, एवं भष्टाचार को उजागर करना आदि विषय बिंदु पर चर्चा हुआ। इस कार्यक्रम के संचालक विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार प्रजापति के द्वारा बताया गया कि इस समय नगरपालिका शाहगंज में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार फैली है नाली की जर्जर अवस्था नगर में गली मोहल्लों के रास्ते जिस तरह से टूटे-फूटे पड़े हैं। लोगों को कह कर धोखा दिया जाना अधिक बजट पास करा, कम बजट पर कार्य किया गया है। यह स्पष्ट भष्टाचार को उजागर करता है। इस भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आम आदमी पार्टी शाहगंज में कमर कस ली है। और अपने सभी 25 वार्डों में सभासद एवं अध्यक्ष का चुनाव बड़े मजबूती के साथ लड़ेगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिव मिश्रा नेतृत्व गालिब शेख, मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, के साथ महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता मिश्रा जिला महासचिव पूजा सिंह जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा जमील अहमद मीडिया प्रभारी अबूसाद अहमद सचिव सुनील मौर्या विक्लेश प्रजापति अध्यक्ष यूथ विंग राज बहादुर पाल सदर प्रभारी विजय गुप्ता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राम प्रताप यादव उपाध्यक्ष विधानसभा कमर अब्बास मतिउर रहमान मोहम्मद सलीम जी डॉक्टर सरफुद्दीन आदमी अमित गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति के द्वारा किया गया।
रिपोर्ट शिव कुमार प्रजापति शाहगंज जौनपुर
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें