इस स्वतंत्रता दिवस को खास मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा‘ की जागरूकता के लिए उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज की ओर से बुधवार की सुबह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसकी अगुवाई सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो0 सुरेश शर्मा ने की। तिरंगा यात्रा सुभाष चौराहे से प्रारम्भ होकर सिविल लाइंस हनुमान मंदिर एवं नाजरेथ अस्पताल होते हुए चन्द्रशेखर आजाद पार्क में पहुंची।
तिरंगा यात्रा को लेकर जनसमुदाय में काफी उत्साह नजर आया। भारत की पहचान है, तिरंगा हर घर में लहराएगा की मधुर संगीत के साथ छात्रों के हाथों में तिरंगा था। ‘भारत माता की जय‘ और ‘वंदे मातरम‘ के नारे लगाकर हर कोई एक दूसरे को तिरंगे को लेकर जोश भर रहा था। मशकबीन की धुन एवं ढोल वृंद की थाप के बीच ‘भारत माता की जय‘ का उद्घोष के साथ तिरंगा फहरा रहा था। मार्ग में लोगों ने इस तिरंगा यात्रा का खूब सम्मान किया।
तिरंगा यात्रा में ज्वालादेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र, एन.सी.सी. कैडेट्स, योग के छात्र- छात्राएं एवं गणमान्य नागरिकों के सहित केंद्र के अधिकारी एव कर्मचारी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें