Big Breaking News
            🔝
1.✍️यह कांग्रेस का सौभाग्य है कि अजय माकन जैसा कोई हमारे साथ है। पूरी कांग्रेस पार्टी इस फैसले का समर्थन करती है। यह भाजपा है जिसे हवा में लटके जेजेपी के साथ अपने गठबंधन के बारे में चिंतित होना चाहिए: हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, चंडीगढ़।

2.✍️मैंने व्यक्तिगत रूप से इस(सत्येंद्र जैन की ED द्वारा गिरफ्तारी) मामले का अध्ययन किया,ये पूरी तरह से धोखाधड़ी है। हम  भ्रष्टाचार को सहन नहीं करते। हमारी सरकार बहुत ही ईमानदार है। उन्हें राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया है। हमें अपनी न्यायपालिका पर भरोसा है:दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल।

3.✍️आज एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं की चर्चा हो रही थी। माननीय नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि ये समाजवाद है। अच्छा है कि कम से कम समाजवाद के बहाने ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार किया:UP विधानसभा सत्र के दौरान CM योगी आदित्यनाथ
भाजपा नेतृत्व की केंद्र सरकार के 8 साल के सफलतम कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' इस परिकल्पना को साकार करते हुए हम सब देख पा रहे हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

4.✍️कांग्रेस की तरफ से सिर्फ एक उम्मीदवार होगा, अजय माकन जी निर्वाचित होंगे: हरियाणा से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार पर हरियाणा के पूर्व CM और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चंडीगढ़।

5.✍️उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय आजादी के समय देश के समान ही थी। 2017 तक यह देश की औसत प्रति व्यक्ति आय का 1/3 तक गिर गई थी। देश विकास कर रहा था लेकिन UP नहीं। UP में क्षमता है। इस बार हमने दोगुना काम करने के लिए बजट बढ़ाया है: यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

6.✍️राजस्थान: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों - रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के नेता सचिन पायलट की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

7.✍️आज उत्तर प्रदेश में बजट का दायरा बढ़ा है। साल 2016-17 में जो प्रदेश का बजट आया था वो लगभग 3 लाख करोड़ रुपए का था और आज 2022 में सदन में जो बजट पेश हुआ है वो 6 लाख 15 हज़ार करोड़ रुपए का है। दोगुना से ज्यादा हम इस बजट राशि को बढ़ाने में सफल हुए हैं: उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ।

8.✍️प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 8 साल पुराने एक फर्ज़ी मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया है। इस मामले में वे 7 बार ED के सामने पेश हो चुके हैं। CBI ने भी उनको इस मामले में क्लीन चिट दी है: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह

सत्येंद्र जैन जैसे ही हिमाचल प्रदेश के इनचार्ज बनाए जाते हैं वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में चुनाव हार रही है इसलिए उनकी फर्ज़ी मामले में गिरफ़्तारी की गई है: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह।

9.✍️दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके के 50 वर्षीय व्यक्ति की दिल्ली में ओलावृष्टि और बारिश के बाद छज्जा गिरने से मृत्यु हो गई है : दिल्ली पुलिस
उत्तरी दिल्ली इलाके में ओलावृष्टि के बाद एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। रात 8 बजे तक 294 पेड़ गिरे हैं: दिल्ली पुलिस
दिल्ली के कबूतर बाजार इलाके में ओलावृष्टि के बाद एक कार पेड़ के नीचे फंस गई थी। कार के अंदर  एक ही परिवार का एक बच्चा सहित तीन लोग थे सभी को बचाया गया है: दिल्ली पुलिस।

10.✍️उनको 8 साल से गिरफ़्तारी की याद नहीं आई? ऐसी बड़ी एजेंसी ED-ED चिलाते रहते हो। ऐसी जांच एजेंसी को बंद कर देना चाहिए जो 8 साल में  एक मामले का निपटारा न कर सके। BJP हिमचाल प्रदेश हार रही है तब आप गिरफ़्तारी कर रहे हो, AAP को बदनाम करने के लिए ड्रामा-नौटंकी कर रहे हो: संजय सिंह,AAP

11.✍️Corona Update
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 2,338 नए मामले सामने आए हैं, 2,134 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 19 लोगों की मौत हुई है।

कुल मामले: 4,31,58,087
सक्रिय मामले: 17,883
कुल रिकवरी: 4,26,15,574
कुल मौतें: 5,24,630
कुल वैक्सीनेशन: 1,93,45,19,805

12.✍️मुंबई के पूर्व NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का मुंबई से चेन्नई ट्रांसफर किया गया।

इससे पहले वे मुंबई में ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले की जांच का हिस्सा थे।

13.✍️पंजाब: जालंधर के शिव नगर में कल रात एक व्यक्ति ने अपने परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

जालंधर के DCP जगमोहन सिंह ने बताया, ''मामला दर्ज़ कर रहे हैं। आरोपी की अपनी पत्नी से बहस हो रही थी, जिसके बाद उसने अपने माता-पिता और पत्नी को गोली मार दी।''

14.✍️ये बहुत ग़लत हुआ है। इन(AAP) लोगों की सरकार दिल्ली में भी है, लेकिन दिल्ली में पुलिस और क़ानून व्यवस्था केंद्र सरकार के हाथ में है। यहां(पंजाब) 40 दिन के अंदर 90 से ज्यादा लोग मर चुके हैं: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, चंडीगढ़।

15.✍️महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार चल रही है और चलती रहेगी। कोई अगर कुछ अफवाह उड़ा रहा है तो इसपर विश्वास मत कीजिए... भाजपा की विचारधारा इस प्रकार की है, वे एक जात और एक धर्म की राजनीति करने वाले लोग हैं: शिवसेना नेता संजय राउत, मुंबई।

16.✍️बरेली - एंबुलेंस और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, एंबुलेंस में सवार 7 लोगों की मौके पर मौत, मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा।

17.✍️दूध देना बंद करने पर गाय को छोड़ा तो किसान पर दर्ज होगा केस, Yogi सरकार का बड़ा फैसला।

पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, ''कसाई और किसान में अंतर है। हम किसानों का ध्यान रखेंगे, कसाइयों का नहीं" 

18.✍️'RSS का भगवा झंडा बनेगा राष्ट्रीय ध्वज, ये बलिदान का प्रतीक'।

: कर्नाटक के BJP विधायक K. Eshwarappa 

19.✍️काशी-मथुरा पर बीजेपी का कोई प्रस्ताव नहीं, कोर्ट और संविधान करेगा फैसलाः जेपी नड्डा।


20.✍️8 साल पुराने मामले में ED ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी की क्योंकि BJP को हिमाचल में चुनाव हारने का डर है। SanjayAzadSln 

21.✍️दिल्ली सरकार के 40 नौकरशाह के फेरबदल किए गए है।

22.✍️"140 करोड़ भारतीयों में से एक भी मोदी के व्यक्तित्व की बराबरी नहीं कर सकता," इंडिया टीवी संवाद में बोले स्वामी रामदेव।

23.✍️🌍 रूस और यूक्रेन के बीच 97 वें दिन भी भीषण युद्ध जारी है।

24.✍️वाराणसी - ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो हुआ लीक।

कोर्ट ने लिफाफा लेने से मना किया।

4 जुलाई को होगी अगली सुनवाई।

लिफाफे में ज्ञानवापी की सर्वे की सीडी. और फोटो है।

25.✍️श्रुति शर्मा ने UPSC की परीक्षा टॉप किया है। श्रुति दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जेएनयू की पूर्व छात्रा रहीं हैं उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। यह तैयारी बिल्कुल फ्री होती है।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top