अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

प्रयागराज  : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रयागराज के नगर इकाई का चुनाव संत कोलंबस स्कूल जूनियर हाई स्कूल में संपन्न हुआ जिसमें पर्यवेक्षक के रुप मे शिव बहादुर सिंह (जिला मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ) तथा हरीश चंद यादव अध्यक्ष प्रतापपुर प्रयागराज उपस्थित रहे इस चुनाव में निर्विरोध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर इकाई में अध्यक्ष के रुप में  मोहम्मद अमानुल्लाह(उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर प्रथम नगर क्षेत्र प्रयागराज) तथा मंत्री के रूप में दीप चंद्र (प्राथमिक विद्यालय मालवीय नगर क्षेत्र प्रयागराज) तथा कोषाध्यक्ष के रुप में प्रभात कुमार श्रीवास्तव (प्राथमिक विद्यालय धरहरा नगर क्षेत्र प्रयागराज) निर्विरोध चुने गए  इस चुनाव कार्यक्रम में अनीता सोनकर, पुष्पा चौरसिया, शशि तिवारी, गीता देवी, विश्वजीत दास,अंशु, रमेश कुमार, रजत मालवीय, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद फाजिल, अजय कुमार, अशोक, विनोद कुमार पांडे, मोहम्मद आसिफ, राज बहादुर सिंह, विमल कुमार, रमेश कुमार समेत नगर के शिक्षक - शिक्षिकाएं उपस्थित रहे !

एक टिप्पणी भेजें

 
Top